August 16, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में महापौर मीनल चौबे ने फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा…

80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में महापौर मीनल चौबे ने फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा…

सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना हियाल, अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अर्जुमन ढेबर, एल्डरमैन अनिल सोनकर, विनय ओझा, गणमान्यजनों, आमजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों की रही उपस्थिति।
निगम मुख्यालय एवं जोनों के 49 तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्य हेतु प्रमाणपत्र प्रदत्त कर किया गया सम्मानित।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. समस्त उपस्थितजनों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया. सभी अतिथियों ने भारत माता एवं महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. अतिथियों द्वारा रायपुर नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं जोनों के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 49 कर्मचारियों को मंच पर प्रमाणपत्र प्रदत्त कर श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुन्दर विकसित राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लेवें कि रायपुर नगर निगम में सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि वे राजधानी शहर में सफाई, पेयजल, सड़क, अव्यवस्थित यातायात, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जनसमस्याओं का समाधान कर सकें.
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं. सभापति ने कहा कि नगर निगम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी सायकिल के दो पहिये हैँ. उन्हें मिलकर कार्य जनहित में जनसुविधा हेतु जनता के मध्य करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता के प्रति श्रेष्ठ कार्यदायित्व निर्वहन करने अवश्य लेना चाहिए, ताकि वे मिलकर सकारात्मक ऊर्जा शहर विकास कार्य दायित्व में लगा सकें.

नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी ने सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनायें दीं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को स्वतंत्रता लाखों बलिदानियों के संघर्ष से प्राप्त हुई है, जिसे हर हाल में सुरक्षित रखकर मजबूत करना हम सबका नैतिक दायित्व है. रायपुर नगर निगम क्षेत्र को गन्दगी से मुक्त बनाना, पेयजल समस्या समाधान करना, सड़कों को व्यवस्थित करना, अच्छी प्रकाश व्यवस्था देना सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प होना चाहिए.

आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. आयुक्त ने सभी नागरिकों से जीवन को श्रेष्ठ बनाने बेहतर कार्य लगातार करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लेने की विनम्र अपील की. संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.
ध्वजारोहण के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, प्रभारी अधिकारियों, कार्यपालन अभियंताओं, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव,सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों सहित नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश गुप्ता, विनोद देवांगन, बद्री प्रसाद चंद्राकर, नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्य सहायक श्री कमल नारायण शर्मा की उपस्थिति रही.

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!