दो दिनों से गुमशुदा समीर का अब तक कोई पता नहीं, तलाश जारी…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर के बोरिया कॉलोनी से पिछले दो दिनों से गुमशुदा मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद अनीस का अब तक कोई पता नहीं चला है।
ज्ञात हो कि मोहम्मद समीर NEET परीक्षा के अभ्यर्थी हैं। परीक्षा के मानसिक तनाव की स्थिति में वे दिनांक 6 अगस्त 2026 को शाम लगभग 7:00 बजे “जा रहा हूँ” कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिवार द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही है।

यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद समीर कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 75665 58435
📞 78698 18420
समीर को ढूंढकर सुरक्षित घर तक पहुँचाने वाले व्यक्ति अथवा उनके बारे में सही जानकारी देने वाले को उचित ईनाम दिए जाने का दावा किया जा रहा है।




