August 3, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 600 से अधिक किरायेदारों की जांच…

रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 600 से अधिक किरायेदारों की जांच…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध प्रवासियों पर नजर रखने के उद्देश्य से थाना सिलतरा क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे बाहरी श्रमिकों, किरायेदारों और प्रवासी व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान करीब 600 से अधिक किरायेदारों का सत्यापन किया गया, जबकि 6 संदिग्ध व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच शुरू की गई है।

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसटीएफ के नोडल अधिकारी अभिषेक झा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (माना) लंबोदर पटेल के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

जे.के. वीडियो हॉल परिसर में चला सत्यापन अभियान
पुलिस टीम ने सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में रहने वाले लगभग 600 किरायेदारों और श्रमिकों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उनके पहचान पत्रों की जांच कर आवश्यक जानकारी एकत्र की गई। साथ ही मकान मालिकों और प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि बिना पुलिस सत्यापन किसी भी व्यक्ति को किराये पर आवास उपलब्ध न कराएं तथा बाहरी व्यक्तियों की जानकारी नियमित रूप से पुलिस को दें।

6 संदिग्धों की तस्दीक, जांच जारी
अभियान के दौरान पुलिस को छह संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनकी विशेष तस्दीक करते हुए उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस ने उनके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई है और वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच जारी है।

अभियान रहेगा लगातार जारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध प्रवासियों और किरायेदारों का सत्यापन अभियान आगे भी लगातार चलाया जाएगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अवैध प्रवासी की जानकारी मिले तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सभी मकान मालिकों से किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की अपील करते हुए कहा कि “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” अभियान के तहत ऐसे सत्यापन भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!