August 2, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी ₹76.69 लाख के विकास कार्यों की सौगात…

विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी ₹76.69 लाख के विकास कार्यों की सौगात…

ग्रामीणों ने जताया आभार, बोले—”विधायक अनुज शर्मा ने संभाली कमान, तो क्षेत्र में बही विकास की नई बयार”

वृहद वृक्षारोपण अभियान’ के तहत रोपे पौधे।

 हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा ने आज ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) को ₹76.69 लाख की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक अनुज शर्मा ने स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय (मिडिल स्कूल) प्रांगण में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में अपने कर-कमलों से इन निर्माण कार्यों का विधिवत लोकार्पण कर उन्हें ग्रामवासियों को समर्पित किया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने ‘वृहद वृक्षारोपण अभियान 2026’ के अंतर्गत कुम्हारी (ज़ारा) के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपनी संतानों की तरह उनकी देखभाल करने की भावुक अपील की।

गाजे-बाजे और आतिशबाजी से हुआ आत्मीय स्वागत…

लोकार्पण कार्यक्रम में पहुँचने पर ग्रामवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक अनुज शर्मा का पुष्पहार, गाजे-बाजे और भव्य आतिशबाजी के साथ आत्मीय एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। ग्रामीणों के इस अपार स्नेह और उत्साह का विधायक ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

“यह सिर्फ ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि प्रगति की मजबूत नींव है”—विधायक अनुज शर्मा

इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा, “आज का दिन हमारे ग्राम कुम्हारी (ज़ारा) के लिए बेहद खुशी और गर्व का दिन है। माता महामाया के आशीर्वाद से आज एक साथ लगभग ₹76.69 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है। जिसमे महामाया मंदिर के पास 3 सामुदायिक भवन निर्माण: लागत ₹10.00 लाख, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शेड निर्माण: लागत ₹15.00 लाख, मेन रोड से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण: लागत ₹10.00 लाख, नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण: लागत ₹11.69 लाख, गौठान में बाउंड्री वॉल निर्माण: लागत ₹20.00 लाख एवं मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण: लागत ₹10.00 लाख के विकास कार्य शामिल है।

ये सिर्फ ईंट और पत्थर के निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि यह हमारे कुम्हारी गाँव की प्रगति, यहाँ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आप सभी की सुविधाओं की एक मज़बूत नींव है।” उन्होंने विकास की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए आगे कहा, “धरसीवां विधानसभा के हर गांव का संतुलित और तेज गति से विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और सामाजिक आयोजनों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा। स्कूल में शेड बनने से जहाँ बच्चों को सुविधा मिलेगी, वहीं नवीन आंगनबाड़ी भवन से नौनिहालों और माताओं को बेहतर माहौल प्राप्त होगा।”

“धरसीवां को विकास के नए शिखरों पर ले जाना ही मेरा संकल्प”

विधायक श्री शर्मा ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, “आप सभी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए मेरा हर पल और हर प्रयास केवल और केवल धरसीवां विधानसभा को विकास के नए शिखरों पर ले जाने के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य केवल वादे करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आप तक पहुँचाना है। कुम्हारी (ज़ारा) का यह विकास सफर यहीं नहीं रुकेगा। गाँव की जो भी आगामी आवश्यकताएँ और माँग होंगी, उन्हें पूरा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। यह क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है।” उन्होंने अंत में ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि ये सभी सार्वजनिक संपत्तियाँ आपकी अपनी हैं, इनका सही रख-रखाव और उपयोग हम सबको मिलकर करना है।

ग्रामीणों ने जताया आभार: “जनता की सुविधा और गाँव का विकास ही विधायक के लिए सर्वोपरि”

विकास कार्यों की इस बड़ी सौगात पर ग्रामवासियों ने विधायक अनुज शर्मा का सहर्ष आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने मंच से कहा, “आज का दिन हमारे गाँव कुम्हारी (ज़ारा) के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक है। जब से विधायक अनुज शर्मा जी ने धरसीवां की कमान संभाली है, हमारे क्षेत्र में विकास की एक नई बयार बह रही है। आपके द्वारा दिए गए इन विकास कार्यों से हमारे गाँव की मूलभूत सुविधाएँ बेहतर होंगी और हम ग्रामीणों का जीवन स्तर और सुगम बनेगा। आपने जो वादा कुम्हारी की जनता से किया था, उसे आज धरातल पर उतारकर यह साबित कर दिया है कि आपके लिए जनता की सुविधा और गाँव का विकास ही सर्वोपरि है। कुम्हारी (ज़ारा) का एक-एक नागरिक आपके प्रति आभारी है और हमेशा आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।”

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामय उपस्थिति…

इस भव्य लोकार्पण और वृक्षारोपण समारोह में विधायक अनुज शर्मा, रश्मि वर्मा रायपुर ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष, टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा, सोना वर्मा अध्यक्ष खरोरा मंडल, सुलोचनी साहू अध्यक्ष महिला मोर्चा खरोरा मंडल, दुलेश साहू महामंत्री खरोरा मंडल, कमलेश वर्मा मीडिया प्रभारी खरोरा मंडल+ सरपंच प्रतिनिधि, संगीता वर्मा सरपंच, सभी पंचगण, डोगेश वर्मा सहकारी सोसायटी अध्यक्ष, दशरथ लाल साहू बूथ अध्यक्ष+ पूर्व सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध ग्रामीण जन, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!