July 27, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

मोबाईल लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

मोबाईल लूट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थी राम कुमार शुक्ला ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.06.2026 को रात्रि लगभग 08ः00 बजे वह उरला, रायपुर से साइकिल से अपने घर कुम्हारी जा रहा था। इसी दौरान रात्रि लगभग 08ः30 बजे तेंदुआ ओवरब्रिज के पहले रिंग रोड के पास मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने उसे रोका। उनमें से एक व्यक्ति ने उससे भवानी इस्पात कहां है पूछते हुए उसके पैंट की जेब में हाथ डालकर मोबाइल फोन निकाल लिया और तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 114/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी दौरान पुलिस टीम को घटना में शामिल आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान उरला, रायपुर निवासी विशाल सिंह राजपूत के रूप में की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी से मोबाइल फोन लूटने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर उसके कब्जे से लूट की गई 01 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 8,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य दोनों आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी – विशाल सिंह राजपूत पिता विपिन सिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी प्रगति नगर वार्ड नंबर 07 ओम दीप स्कूल के पीछे वाली गली उरला थाना उरला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!