हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.07.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू रखने की सूचना प्राप्त हुई।

प्रथम कार्यवाही…
पुलिस टीम द्वारा तिरंगा चौक, कुशालपुर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी मयंक ठाकुर पिता ईश्वर ठाकुर, उम्र 20 वर्ष, निवासी राष्ट्रीय चौक, शेखर किराना के पास, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पास चाकू रखना स्वीकार किया तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
द्वितीय कार्यवाही…
इसी प्रकार पुलिस टीम ने कुशालपुर चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी खेमकरण धुव उर्फ फाइटर पिता गणेश धुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी आदिवासी कॉलोनी, कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने पास चाकू रखना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी द्वारा भी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद धारदार चाकुओं को जप्त कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 335/2026 एवं 336/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
रायपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने अथवा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



