July 20, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

बसना में कारगिल विजय दिवस की तैयारियां तेज: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद स्मारक परिसर में स्थापित कराया ‘तोप का प्रतिरूप’

बसना में कारगिल विजय दिवस की तैयारियां तेज: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने शहीद स्मारक परिसर में स्थापित कराया ‘तोप का प्रतिरूप’

शहीदों के सम्मान में सजेगा बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देगा नया शहीद स्मारक।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता द्वारा तैयार वीरता के इस प्रतीक को विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी शहीद स्मारक में जगह, 26 जुलाई को होगा भव्य लोकार्पण।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, बसना। भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ आगामी 26 जुलाई को पूरे देश में गौरवपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के बसना में भी कारगिल विजय दिवस को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। इस वर्ष का कारगिल दिवस बसना वासियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के नवनिर्मित शहीद स्मारक का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

तैयारियों की जानकारी देते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बताया कि आगामी 26 जुलाई को होने वाले शहीद स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम के निमित्त नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता द्वारा एक सराहनीय और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पहल की गई है। शीत गुप्ता ने भारतीय सशस्त्र बल की वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक स्वरूप लकड़ी एवं लोहे से निर्मित एक बेहद खूबसूरत और भव्य तोप का प्रतिरूप (मॉडल) विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को समर्पित किया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में इस भव्य तोप के प्रतिरूप को आज विधि-विधान से शहीद स्मारक परिसर में स्थापित कर दिया गया है। इस दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह स्मारक और यहाँ स्थापित की गई तोप की प्रतिकृति मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर शहीदों के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता और सच्ची श्रद्धांजलि है। यह परिसर न केवल हमारे वीर जवानों के त्याग को याद दिलाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भीतर राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की अलख जगाने का एक सशक्त प्रेरणा स्रोत बनेगा।

कारगिल विजय दिवस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि 26 जुलाई का यह विशेष दिन वर्ष 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए कारगिल युद्ध (ऑपरेशन विजय) में भारतीय सेना की ऐतिहासिक और जबरदस्त जीत की याद में मनाया जाता है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हमारे जांबाज सैनिकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दुश्मनों को खदेड़ा था। यह दिन उन्हीं वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान, शौर्य और तिरंगे के सम्मान को याद करने का दिन है।

शहीद स्मारक के इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे बसना क्षेत्र के नागरिकों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए लगातार जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एनके अग्रवाल, पूर्व महासमुंद जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला महासमुन्द संयोजक सुमित अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, नगर पंचायत बसना विधायक प्रतिनिधि निर्मलदास, जनपद पंचायत बसना उपाध्यक्ष मोहित पटेल, भाजपा मंडल बसना कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, पार्षदगण, पूर्व सैनिकगण, भाजपा पदाधिकारियों सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!