July 16, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अवैध गांजा परिवहन एवं तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार…

अवैध गांजा परिवहन एवं तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार…

• तीन आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त।

• मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

• आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक रायपुरा स्थित बीआरएनटी कॉलोनी वाटर पार्क के पास एक्टिवा वाहन में अवैध गांजा लेकर बिक्री हेतु आने वाले हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम

1. अवंश मोदक, पिता रवि मोदक, उम्र 20 वर्ष, निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

2. आर्यन सारथी, पिता राजेन्द्र सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाजार चौक, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

3. अमित सारथी, पिता शिव सारथी, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी बाजार चौक, चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।

बताए

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MM 3932 में रखे कपड़े के थैले से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गांजा एवं वाहन को विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 433/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जब्ती :

• अवैध मादक पदार्थ गांजा 2.150 कि.ग्रा.।

• एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 MM 3932।

रायपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा सेवन संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!