पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
आरोपी है मूलतः ओडिशा का निवासी।
आरोपी के कब्जे से कुल 4.180 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।
आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 03.07.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत कापा स्थित माल धक्का रोड पास एक व्यक्ति अपने बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित किया गया। व्यक्ति से बात करने का प्रयास करने पर वह भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम मानस रंजन नाग होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी मानस रंजन नाग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.180 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,09,000 /- रूपये तथा नगदी रकम 500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 2,09,500 /- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी – मानस रंजन नाग पिता सर्वेश्वर नाग उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सिनापाली, थाना सिनापाली, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)। हाल पता – लोधीपारा वर्मा बाड़ा, थाना पंडरी रायपुर।



