June 29, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

कंपनी से कॉपर रोप, प्लेट एवं ब्रास राउंड चोरी के प्रकरण में 02 चोर सहित 01 चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को किया गया गिरफ्तार…

कंपनी से कॉपर रोप, प्लेट एवं ब्रास राउंड चोरी के प्रकरण में 02 चोर सहित 01 चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को किया गया गिरफ्तार…

आरोपियों द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रान्तर्गत स्थित कामाख्या इंटरप्राईजेस कंपनी मेटल पार्क रावांभाठा से कॉपर रोप, प्लेट एवं ब्रास राउंड कीमती 2,42,000 रू. मूल्य के सामान की चोरी की घटना को दिया था अंजाम।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गये समान को एवं चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल कमांक CG04 PQ 8968 को किया गया है, जप्त।

थाना खमतराई में आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 555/2026 धारा-331(4),305,317(2),3(5) बीएनएस की गई है दर्ज।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा चोरी, नकबजनी जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए निर्देशित करने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

विवरण यह है कि दिनांक 18.06.2026 को कामाख्या इण्टरप्राइजेज कम्पनी मेटल पार्क रांवाभाठा रायपुर के कर्मचारी/प्रार्थी राकेश सिंह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11.06.26 को दरम्यानी रात 03.57 बजे से 04.04 बजे के मध्य कंपनी के दिवाल को फांदकर कंपनी अंदर रखे कापर रोप वजन लगभग 50 किलोग्राम, ब्रास राउंड वजन लगभग 75 किलोग्राम, कापर प्लेट वजन लगभग 50 किलो ग्राम सभी समान का लगभग कीमती 2,42,000 रू० का सामान को कोई आज्ञत चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई रायपुर में अपराध कमांक 555/2026 धारा-331 (4),305,317 (2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान तकनीकी साक्षय के आधार पर वहां के आसपास के CCTV कैमरा चेक कर फूटेज में दो व्यक्ति के समान चोरी करते समान ले जाते दिखे, घटना के संबंध में माल मुल्जिम की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाया गया जिसपर मुखबीर के बताए अनुसार फुटेज में दिखे हुलिया के व्यक्तियों के सकुनत पर जाकर संदेही पन्नालाल पवार एवं आकाश पारधी उर्फ बुटानु को थाना लाकर घटना के संबध में कड़ाई से पूछताछ किया गया, जिसपर दोनों संदेहियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने एवं घटना के दौरान चोरी किये गये सामान को मोटर सायकल होण्डा एसपी कमांक CG04 PQ 8968 से राकेश कबाड़ी को बेचने बताया गया। संदेहियों के निशानदेही पर राकेश कबाड़ी के दुकान में छापामार कर चोरी के खरीदे सामान को वजाप्ता सुमार कर आरोपियों के के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल CG04 PQ 8968 एवं चोरी के सामान को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी 01. पन्ना लाल पवार 02. आकाश पारधी उर्फ बुटानु एवं 03. राकेश कुमार पासवान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्‌तार आरोपीगण…

01. पन्ना लाल पवार पिता सुखन लाल पवार उम्र 35 साल पता पारधी पारा जीवन होटल के पीछे उरला थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०)

02. आकाश पारधी उर्फ बुटानु पिता झगरू राम पारधी उम्र 21 साल पता पारधी पारा जीवन होटल के पीछे उरला थाना उरला जिला रायपुर (छ०ग०)

03. राकेश कुमार पासवान पिता रामचंद्र पासवान उम्र 29 साल सििकनन ग्राम खनवा थाना विद्यापति नगर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता कैलाष नगर बीरगांव थाना खमतराई जिला रायपुर (छ०ग०)

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!