June 22, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

थाना गोलबाजार पुलिस की कार्रवाई : मोतीबाग चौक के पास 1.5 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

थाना गोलबाजार पुलिस की कार्रवाई : मोतीबाग चौक के पास 1.5 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोलबाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक रितु टेकाम, सुनील कुजूर एवं भास्कर पांडे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एक महिला को 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

advertisement….

दिनांक 22 जून 2026 को शाम के समय थाना गोलबाजार की पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब के सामने एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में रखा 1 किलो 500 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपये है, बरामद किया गया।

पूछताछ में महिला की पहचान अफसाना बी उर्फ गुड़िया (38 वर्ष) निवासी मोतीबाग चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर के रूप में हुई। आरोपी महिला के विरुद्ध थाना गोलबाजार में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपी महिला पूर्व में भी आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आरोपी रह चुकी है। उसकी आपराधिक गतिविधियों एवं पुनरावृत्ति को देखते हुए उसकी हिस्ट्रीशीट खोले जाने की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है। साथ ही उसके विरुद्ध PIT-NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई हेतु भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में उसकी अवैध मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

पुलिस द्वारा आरोपी के मादक पदार्थों के स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी :

अफसाना बी उर्फ गुड़िया, उम्र 38 वर्ष, निवासी मोतीबाग चौक, थाना गोलबाजार, रायपुर।

जप्ती :

1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹75,000/-)

उल्लेखनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव, रक्षक संदीप सिंह, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक रितु टेकाम, सुनील कुजूर, भास्कर पांडे तथा थाना गोलबाजार पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!