June 19, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने ख़रोरा को दी ₹49.96 लाख के कार्यों की सौगात…

विकास और जनसुविधाओं को रफ्तार: विधायक अनुज शर्मा ने ख़रोरा को दी ₹49.96 लाख के कार्यों की सौगात…

गार्डन जीर्णोद्धार, स्कूल कक्ष और मुक्तिधाम सुधार कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन

जीवन दीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, खरोरा। क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ आज खरोरा नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ।विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल ₹49.96 लाख की लागत वाले विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा।

इन प्रमुख विकास कार्यों की मिली सौगात:

वार्ड क्रमांक 08 (गार्डन जीर्णोद्धार): नगरवासियों की सेहत और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 8 में स्थित गार्डन के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसकी कुल स्वीकृत लागत ₹35.00 लाख है।

वार्ड क्रमांक 03 (पीएम श्री विद्यालय): शिक्षा के स्तर और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष तथा शौचालय निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। जिसकी लागत राशि ₹9.96 लाख है।

वार्ड क्रमांक 06 (मुक्तिधाम जीर्णोद्धार): अंतिम संस्कार स्थल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए वार्ड नंबर 6 में मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत राशि ₹5.00 लाख है।

साय सरकार की नीयत और नीति का परिणाम, खरोरा के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं: विधायक अनुज शर्मा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज खरोरा नगर पंचायत के लिए एक बेहद खुशी और गौरव का दिन है। ख़रोरा नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। हमारा संकल्प खरोरा को एक आदर्श और सर्वसुविधायुक्त नगर बनाना है। इसी कड़ी में आज करीब 50 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। बच्चों के भविष्य के लिए वार्ड नंबर 3 के ‘पीएम श्री विद्यालय’ में सर्वसुविधायुक्त अतिरिक्त कक्ष और शौचालय का लोकार्पण हुआ है, ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके। वहीं, वार्ड नंबर 8 में ₹35 लाख की लागत से बनने वाला गार्डन हमारे बुजुर्गों के टहलने, युवाओं के स्वास्थ्य और बच्चों के मनोरंजन का एक बेहतरीन केंद्र बनेगा। इसके साथ ही, वार्ड नंबर 6 में मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार कर हमने नागरिकों की एक पुरानी और संवेदनशील मांग को पूरा किया है।यह विकास कार्य सिर्फ ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं हैं, बल्कि यह खरोरा के हर नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का हमारा प्रयास है। जैसा कि आप सब देख रहे हैं, जब से प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार आई है, छत्तीसगढ़ में विकास के पहिये बहुत तेजी से घूम रहे हैं। हमारी सरकार ‘जो कहती है, वो करती है’। चाहे किसानों के हित की बात हो, माताओं-बहनों के सम्मान की बात हो, या फिर शहरों और गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात हो—हर मोर्चे पर काम दोगुनी रफ्तार से हो रहा है।यह विष्णु देव साय जी की सरकार की नीयत और नीति का ही नतीजा है कि आज ख़रोरा नगर पंचायत के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। हम हर वो काम कर रहे हैं जिससे हमारे आम नागरिकों कों, माताओं को सुविधा मिले और ख़रोरा का नाम पूरे क्षेत्र में गर्व से लिया जा सके। विकास का यह पहिया थमेगा नहीं, आने वाले समय में खरोरा में जनहित के और भी बड़े कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। मैं नगर पंचायत प्रशासन और सभी पार्षदों को बधाई देता हूँ।

जीवन दीप समिति की बैठक में हुए शामिल….

लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रमों के उपरांत विधायक अनुज शर्मा ने खरोरा के स्वास्थ्य विभाग में आयोजित जीवन दीप समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और साफ-सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, बेदरम मनहरे,टिकेश्वर मनहरे, राजीव अग्रवाल, सुनीता अनिल सोनी, सोना वर्मा, सुमित सेन, रश्मि वर्मा सहित सभी वार्डों के पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!