June 14, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने पार्षद आनंद अग्रवाल, पार्षदों सहित नगर निगम जोन 7 के वार्ड 38 में लगभग 42 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन और मीरा दातार के सामने 20 लाख रूपये में नए नवस्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण कर नागरिकों को दी शानदार सौगात…

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने पार्षद आनंद अग्रवाल, पार्षदों सहित नगर निगम जोन 7 के वार्ड 38 में लगभग 42 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन और मीरा दातार के सामने 20 लाख रूपये में नए नवस्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण कर नागरिकों को दी शानदार सौगात…

पश्चिम विधायक राजेश मूणत एवं महापौर मीनल चौबे ने गायत्री परिवार के कार्यों को वंदनीय बताया।

गायत्री परिवार ने अंगदान करने वाले परिवार को किया सम्मानित, पवित्र गायत्री महामन्त्र का पाठ किया गया।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत एवं नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, नगर निगम जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 37 के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, वार्ड 22 पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम बैस,रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद सर्वश्री दीनानाथ शर्मा, ओंकार बैस, मोहन उपारकर, सनत बैस, आशीष अग्रवाल, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री दिनेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री नवीन शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री सत्यम दुआ, गायत्री परिवार से जुडी सुश्री आदर्श वर्मा, गायत्री परिवार से जुड़े वेदमाता गायत्री माता के सभी भक्तों, महिलाओं, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री शत्रुघन देशलहरे, उपअभियंता श्रीमती प्रेरणा अग्रवाल, गायत्री माता के भक्तों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 42 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से 3 भिन्न स्थानों पर स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में अधोसंरचना मद अंतर्गत अग्रसेन चौक से अंडरब्रिज तक नाली निर्माण कार्य हेतु 18 लाख 4 हजार रूपये की लागत से, अर्जुन नगर और समता कॉलोनी में आंतरिक मार्गो में आरसीसी नाली, पुलिया निर्माण कार्य हेतु 13 लाख 62 हजार रूपये में और समता कॉलोनी में गायत्री मन्दिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु सामुदायिक भवन निर्माण शीघ्र करने हेतु भूमिपूजन किया गया और 20 लाख रूपये की लागत से समता कॉलोनी मीरा दातार के सामने नवनिर्मित आदर्श आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया.

गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री श्याम बैस ने पुष्पगुच्छ, श्रीफल, गमछा देकर सम्मानित किया. गायत्री परिवार की ओर से अंगदान करने वाले परिवार को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पवित्र गायत्री महामंत्र का पाठ किया गया.

रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि उनको गायत्री मन्दिर पहुंचने पर मन में शान्ति का अनुभव होता है. गायत्री परिवार के समाज कल्याणकारी कार्य समूचे विश्व में वंदनीय हैं. समाज कल्याण से शहर कल्याण, प्रदेश एवं देश कल्याण का मार्गप्रशस्त होता है. रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने वेदमाता गायत्री के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद माँगा और रायपुर शहर को श्रेष्ठ राजधानी के रूप में सुन्दर बनाकर विकसित करने प्रेरणाशक्ति प्रदान करने और रायपुर शहर की जनता की समृद्धि और ख़ुशहाली के लिए वेदमाता गायत्री के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की. गायत्री परिवार की सुश्री आदर्श वर्मा ने अतिथियों और विश्व गायत्री परिवार का संक्षिप्त परिचय दिया. कार्यक्रम संचालन पूर्व पार्षद गायत्री परिवार से जुड़े श्री दीनानाथ शर्मा और अंत में आभार प्रदर्शन पार्षद श्री आनंद अग्रवाल ने किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!