advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। सूचक सरस्वती भारती पति स्व शिव कुमार भारती पता उड़ियापारा पलौद मंदिर हसौद द्वारा थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 29/05/26 के रात्रि करीबन 09 बजे सूचक का लड़का तोषक भारती को गांव के करण ध्रुव एवं विधि से संघर्षरत बालक ने पलौद चौक पानी टंकी के पास पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाए है मृतक की बहन एवं विधि से संघर्षरत बालक के मध्य बातचीत करने का मृतक शक करता था इसी बात को लेकर मृतक एवं करण ध्रुव विधि से संघर्षरत बालक के विवाद दौरान चाकू मार कर चोट पहुंचाने से मृतक की मृत्यु हुई।
पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से तोषक भारती को ईलाज हेतु शासकीय हॉस्पिटल आरंग भेजा गया जहां डॉक्टर द्वारा तोषक भारती को मृत घोषित कर दिया।

मृतक तोषक भारती की मां सूचक सरस्वती भारती की सूचना पर मर्ग इंटिमेशन लेकर मृतक के शव का पीएम करवाया गया है मामले में संदेहियों करण ध्रुव एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 248/26 धारा 103 (1), 3(5) bns का प्रकरण पंजीबद्ध कर लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मृतक के मृत्यु से आक्रोशित अज्ञात ग्रामीणों द्वारा संदेहियों के घर एवं पुरानी स्कूटी को नुकसान किया जिस पर पृथक से अपराध पंजीबद्ध की जा रही है।



