June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

महापौर मीनल चौबे ने 2 करोड़ रूपये से भी अधिक के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नागरिकों को दी अनुपम सौगात…

महापौर मीनल चौबे ने 2 करोड़ रूपये से भी अधिक के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नागरिकों को दी अनुपम सौगात…

महापौर मीनल चौबे ने रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल, खेम कुमार सेन, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, मोहन साहू, आमजनों सहित मिलकर नगर निगम जोन 9 के वार्ड नम्बर 7,11, 32 के क्षेत्र में 2 करोड़ रूपये से भी अधिक के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नागरिकों को दी अनुपम सौगात।

पूर्व ग्रामीण विधायक ने केवल भूमिपूजन किया, कहीं भी कोई विकास कार्य नहीं किया, जबकि मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष हैँ – महापौर मीनल चौबे

गर्मी में जलसंकट का स्थायी निदान करने नागरिक अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अवश्य करवाएं :- महापौर ने पुनः की विनम्र अपील

जोन कमिश्नर सुनिश्चित करें कि अब कहीं भी जोन क्षेत्र में अवैध कॉलोनी, अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण ना होने पाए, होने पर तत्काल हटाने की कड़ाई से कार्यवाही करें:- महापौर ने दिए सख्त निर्देश

जब से विष्णु देव साय सरकार आयी है, तब से विकास तेज गति से हो रहे हैँ, मोवा से दलदल सिवनी मार्ग में 71 लाख में शानदार प्रकाश व्यवस्था आमजनों को मिलना नगर निगम क्षेत्र के लिये महापौर के नेतृत्व में जनकल्याणकारी उपलब्धि है :- रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज रात्रि नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीबल चौबे ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 अंतर्गत कुशभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7, डॉ भीम राव अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 11 और महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से नए विकास कार्यों का भूमिपूजन रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू सहित ,लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य वार्ड 7 के पार्षद श्री खेम कुमार सेन, वार्ड 32 पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, वार्ड 11 पार्षद श्री मोहन साहू, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री रविन्द्र सिंह ठाकुर, कालीबाड़ी समिति अध्यक्ष श्री अशोक घोष, नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब सहित वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं,वरिष्ठ नागरिकों महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य जोन 9 अंतर्गत वार्ड 7 में 1 करोड़ 16 लाख रूपये ( मोवा से दलदलसिवनी मुख्य मार्ग में नई स्ट्रीट लाईट व्यवस्था देने इनमें से 71 लाख रूपये की स्वीकृति से प्रकाश व्यवस्था कायम कर अंधकार की समस्या को दूर करने, तालाब में ब्रिज निर्माण, आंगनबाड़ी भवन का वार्ड में निर्माण करने और वार्ड 11 में 24 लाख में दो स्थानों पर नाली निर्माण कार्य और एक स्थान में जीआई पाईप लाईन डालने का कार्य करने और वार्ड 32 में लगभग 61 लाख 20 हजार में भिन्न स्थानों पर विजय नगर, अवन्ति विहार क्षेत्र में नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य करने, गार्डनिंग, पेंटिंग आदि विविध नए विकास कार्य उद्यानों में करवाने दुर्गा मैदान में बाउंड्रीवाल निर्माण विकास कार्य एवं अन्य विकास कार्य विभिन्न स्थानों में करने वार्ड 32 के क्षेत्र में श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को एकमुश्त 2 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृत लागत से नए विकास कार्य शीघ्र करवाने अनुपम सौगात दी है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के पूर्व विधायक ने यहां केवल भूमिपूजन किया, कहीं पर भी विकास कार्य पूर्ववर्ती सरकार ने यहां नहीं किया।

महापौर ने नागरिकों से घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाकर जलसंकट का स्थायी निदान करने की पुनः विनम्र अपील की है. महापौर ने कहा कि धरती माता को जल वापस लौटाना ही जलसंकट का स्थायी निदान है. सभी नागरिक वार्ड को अपने घर आँगन की तरह स्वच्छ रखकर वार्ड और शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने भागीदार बनें।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 9 जोन कमिश्नर को मंच से सख्त निर्देश दिए कि जोन कमिश्नर यह सुनिश्चित कर लें कि जोन 9 क्षेत्र में कहीं पर भी अब अवैध प्लाटिंग, अवैध कॉलोनी, अवैध निर्माण ना होने पाए, यदि होवें, तो उन पर विधि अनुसार तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें हटा दिया जाए. महापौर ने कहा कि मोवा से दलदलसिवनी मुख्य मार्ग में अंधकार की समस्या दूर करने 71 लाख रूपये स्वीकृत करवाने का रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के नेतृत्व में नगर निगम रायपुर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य नागरिकों की सुविधा हेतु किया गया है, इससे यहां होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर कारगर अंकुश लगेगा. महापौर ने कहा कि वार्ड 7 पार्षद एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन और वार्ड 11 पार्षद श्री मोहन साहू काफी सक्रियता और जागरूकता के साथ वार्ड की जनसमस्यायें दूर करने सतत प्रयास करते रहते हैँ।

रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को दुर्गा मैदान अवन्ति विहार में बाउंड्रीवाल शेड निर्माण हेतु राशि दिलवाने धन्यवाद दिया और कहा कि मोवा से दलदलसिवनी तक प्रकाश व्यवस्था देना महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई शानदार उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य में विष्णु देव साय सरकार आयी है, तब से लगातार चौतरफा नए विकास कार्य लगातार तीव्र गति से हो रहे हैँ।

एमआईसी सदस्य श्री खेम कुमार सेन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में केवल नारियल फोडने का काम किया, राशि नहीं दी और कोई विकास कहीं पर भी नहीं हुआ. अब भूमिपूजन के तत्काल बाद वहाँ विकास कार्य तेजी से हो रहे हैँ, उन सभी का शीघ्र जनता की सुविधा के लिये यहां वार्ड 7 में ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू और महापौर श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में लोकार्पण किया जायेगा।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!