June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

गुम बालक की पतासाजी में पुलिस की बहुत बड़ी सफलता…

गुम बालक की पतासाजी में पुलिस की बहुत बड़ी सफलता…

06 वर्ष पूर्व गुम बालक को किया गया बैंगलोर से सकुशल दस्तयाब।

बालक को किया गया उसके माता के सुपुर्द।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि प्रार्थिया कुंती सोना द्वारा थाना में सूचना दिया गया कि उसका 06 वर्ष का पुत्र दीपक सोना पिता गुल्ली सोना उम्र 06 वर्ष निवासी शक्तिनगर मस्जिद के सामने थाना खम्हारडीह कहीं चला गया है। जिस पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में गुम इंसान क्रमांक 34/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया पतासाजी उपरांत प्रकरण में अपराध क्रमाक 146/26 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे(भा.पु.से.) को गुम बालक की जल्द से जल्द पतासाजी करने निर्देशित किया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया उसके पिता से विस्तृत पूछताछ कर गुम बालक की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थिया एवं उसके पिता के बयान के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों एवं उसके विश्लेषण टीम के सदस्यों को बालक के बेंगलुरू कर्नाटक में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम बेंगलुरु रवाना हुई, जहां टीम के सदस्यों द्वारा गुम बालक की पतासाजी करते हुए बालक को सकुशल दस्तयाब किया गया।

दस्तयाब गुम बालक दीपक सोना पिता गुल्ली सोना उम्र 12 वर्ष निवासी शक्तिनगर मस्जिद के सामने थाना खम्हारडीह को दिनांक 17.05.2026 को उसकी माता कुंती सोना के सुपुर्द किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!