रायपुर नगर निगम में नवपदस्थ आयुक्त संबित मिश्रा का हुआ आत्मीय स्वागत…
आयुक्त के कार्यभार ग्रहण करने पर रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव के नेतृत्व में मिलकर किया आत्मीय स्वागत।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के नवपदस्थ आयुक्त श्री संबित मिश्रा का रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त पद का प्रशासनिक कार्यभार सम्हालने पर उन्हें रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव के नेतृत्व में रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्पों ने आत्मीय स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद राव जाधव ने नवपदस्थ आयुक्त का श्रीफल प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया, वहीं संघ की महिला विंग पदाधिकारियों ने उनका बुके प्रदत्त कर आत्मीय स्वागत किया।




