मामूली बातों को लेकर आद्यतन आरोपी तुषार सेन एवं उसके छोटे भाई भूषण सेन द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुंचाते हुए लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ईट पत्थर फेंकने लगे और चाकू दिखाकर लहराने लगा जिस पर आरोपी दोनो भाई को किया गया रंगेहाथ गिरफ्तार।
प्रकरण के आरोपी तुषार सेन उर्फ राजा के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं टिकरापारा में अलग अलग कुल-04 अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी आद्यतन अपराधिक प्रवृत्ति के होने से अंकुश लगाने हेतु गुण्डा बदमाश सूची में लाये जाने हेतु वरिष्ठ कार्यालय प्रतिवेदन प्रेषित किया गया।
थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित न्यू सुभाष नगर टिकरापारा के पास आरोपियों द्वारा प्रार्थिया के साथ गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से किया मारपीट।
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ कर फरार आरोपियों को घटना के तत्काल बाद किया गया गिरफ्तार।
दहशत फैलाने के लिए आरोपियों द्वारा अपराध में किए गए धारदार चाकू को जप्त।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 406/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 25, 27 आम्र्स एक्ट का किया गया अपराध पंजीबद्ध।
पुलिस उपायुक्त श्री संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे लगातार चाकूबाजी एवं गंभीर अपराधिक घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों एवं चाकूबाजो को तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
advertisement…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 10.05.2026 को प्रार्थिया पार्वती निखारें थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 10.05.2026 के शाम 06ः15 बजे उनके घर के सामने न्यू सुभाष नगर टिकरापारा रायपुर में राजा सेन, भूषण सेन व अन्य लोग झगडा विवाद हो रहे थे उसी दौरान अपने के सामने कपडा धो रही थी तभी आरोपियों द्वारा अचानक प्रार्थिया को देखकर तुम लोग हमारे खिलाफ थाना में रिपोर्ट करते हो कहकर माॅ बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर दहशत फैलाने के उद्देश्य से ईंट पत्थर फेंकने लगा और हाथ में लोहे के धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों में दहशत फैला रहा है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 406/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को फरार आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों के पता तलाश प्रारंभ किया गया।
पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा फरार आरोपियों के संबंध में लोगो से लगातार पूछताछ कर आरोपियों के छूपने के संभावित स्थानों में दबिस देकर घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जप्त मशरूका- एक नग लोहे का धारदार चाकू।

गिरफ्तार –
01. तुषार सेन उर्फ राजा पिता स्व0 हरीश सेन उम्र 24 साल निवासी न्यू सुभाष नगर काली मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर छ0ग0
02. भूषण सेन पिता स्व0 हरीश सेन उम्र 20 साल निवासी न्यू सुभाष नगर काली मंदिर के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर छ0ग0
कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।



