June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

मदर्स डे के अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “संवाद से समाधान” कार्यक्रम आयोजित…

मदर्स डे के अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “संवाद से समाधान” कार्यक्रम आयोजित…

कामकाजी महिलाओं, माताओं और अन्य आमजनों को पिंक पेट्रोल यूनिट, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं आपातकालीन हेल्पलाइन संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मदर्स डे के अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं एवं माताओं की सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विशेष “संवाद से समाधान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर निगम गार्डन, थाना कोतवाली क्षेत्र एवं फ़ोकटपारा थाना मौदहापारा में स्थानीय पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं विशेषकर माताओं के मध्य पहुंचकर संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

इस दौरान रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की “पिंक पेट्रोल यूनिट” के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को बताया गया कि यदि कोई उनका पीछा करे, अभद्र टिप्पणी करे, सोशल मीडिया अथवा मोबाइल के माध्यम से परेशान करे, अश्लील हरकत करे, फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दे या किसी भी प्रकार से असुरक्षित महसूस कराए, तो वे चुप न रहें और तत्काल पिंक पेट्रोल यूनिट हेल्पलाइन नंबर 94792-10932 पर संपर्क करें। महिलाओं को यह भी बताया गया कि उनकी सूचना पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जागरूकता संदेश दिए गए। नागरिकों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग अथवा अन्य साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल डायल 1930 पर कॉल करें एवं नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से ठगी गई राशि को होल्ड अथवा वापस प्राप्त किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

इसके अतिरिक्त युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने हेतु नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा जारी हेल्पलाइन डायल 1933 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि यदि उनके आसपास मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा सेवन से संबंधित कोई जानकारी हो, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर दें।

साथ ही किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध अथवा तत्काल पुलिस सहायता हेतु डायल 112 की उपयोगिता एवं सेवाओं के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान I4C एवं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा जारी डायल 1930 एवं डायल 1933 संबंधी जागरूकता पोस्टरों को सार्वजनिक एवं दृष्टिगोचर स्थानों पर चस्पा भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका उपयोग कर सकें।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित इस विशेष जागरूकता अभियान में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!