June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम मांढर को दी सौगात, 67 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन…

विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम मांढर को दी सौगात, 67 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा ने आज ग्राम पंचायत मांढर में विकास की गति को विस्तार देते हुए 67 लाख रुपये की लागत वाले सामुदायिक भवन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। आज मांढर की पावन धरा पर इस भव्य सामुदायिक भवन की नींव रखते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। 67 लाख की लागत से बनने वाला यह भवन केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह हमारे गांव की एकता, सामाजिक आयोजनों और विकास का एक नया केंद्र बनेगा। हमारा लक्ष्य हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। आज का यह दिन हमारे लिए केवल एक ‘भूमिपूजन’ का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मांढर की प्रगति की दिशा में एक और मज़बूत कदम है।विकास की इस यात्रा में कोई भी पीछे नहीं छूटेगा। मांढर की हर समस्या का समाधान करना और यहाँ की जरूरतों को पूरा करना मेरी प्राथमिकता है। आज इन कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।यह तो अभी शुरुआत है। आने वाले समय में हम शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर और भी बड़े निवेश करने जा रहे हैं। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे वह बुनियादी ढांचा हो या शिक्षा और स्वास्थ्य, हम हर क्षेत्र में ‘सांय-सांय’ काम कर रहे हैं ताकि छत्तीसगढ़ को एक आदर्श राज्य बनाया जा सके।मांढर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। आने वाले समय में हम क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी इसी तरह तेजी से निराकरण करेंगे। मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर आप स्वयं भी नज़र रखें, क्योंकि यह पैसा आपका है और यह विकास आपके लिए है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि विकास का यह पहिया थमेगा नहीं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!