June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने 6 स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी शानदार सौगात…

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने 6 स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी शानदार सौगात…

उत्तर विधानसभा के पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड और सिविल लाईन वार्ड में अधोसंरचना मद से लगभग 60 लाख रूपये के सीसी रोड, नाली, पुलिया के नवीन विकास कार्यों का भिन्न 6 स्थानों पर भूमिपूजन कर नगरवासियों को दी शानदार सौगात, दोनों वार्डों में लगभग 30-30 लाख में कराये जायेंगे नवीन विकास कार्य।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, सिविल लाईन वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल सहित वार्डवासियों की रही उपस्थिति।

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 4 अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड में अधोसंरचना मद अंतर्गत लगभग 30 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से वार्ड में विभिन्न 3 स्थानों पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया निर्माण आदि के लगभग 30 लाख रूपये की लागत से नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित पहुंचकर नागरिको को शानदार सौगात दी। रायपुर उत्तर विधायक ने महापौर सहित उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 4 अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड अंतर्गत वार्ड में विभिन्न 3 स्थानों में अधोसंरचना मद अंतर्गत लगभग 30 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सीसी रोड नाली, पुलिया निर्माण और विकास हेतु नए विकास कार्यों का लगभग 30 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी।

रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 4 अंतर्गत पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड अंतर्गत लगभग 30 लाख रू. एवं जोन 4 अंतर्गत सिविल लाईन वार्ड अंतर्गत लगभग 30 लाख रू. इस प्रकार 2 वार्डों में लगभग 60 लाख रू की स्वीकृत लागत के छह विभिन्न स्थानों पर नवीन विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा , महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड पार्षद श्री आकाश तिवारी, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, सिविल लाईन वार्ड पार्षद एवं निगम एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह , सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन, श्री गुलाबचंद कर्ष सहित बड़ी संख्या में पण्डित रविशंकर शुक्ल वार्ड एवं सिविल लाईन वार्ड क्षेत्र के रहवासी गणमान्यजनों महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, वरिष्ठ नागरिको बच्चों की उपस्थिति रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!