June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

ट्रक ने बाइक को कुचला, काम से लौट रहे दो युवकों की मौत…

ट्रक ने बाइक को कुचला, काम से लौट रहे दो युवकों की मौत…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। दरअसल, मृतक गोलू यादव और राजू यादव काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। देर रात जब वे सरीखेड़ी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों युवक दूर जाकर सड़क पर गिरे…

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन गोलू यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली।

हादसे के बाद चालक फरार…

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।

आए दिन होती रहती हैं दुर्घटनाएं- स्थानीय लोग…

यह हादसा सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक के आसपास सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इस क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हालांकि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद कुछ सुरक्षा उपाय किए गए थे, लेकिन हालिया घटना ने उनकी प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस…

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके में ट्रैफिक नियमों को और सख्ती से लागू किया जाए, नियमित जांच और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी किसी की जिंदगी छीन सकती है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!