June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

राजधानी के छत्तीसगढ़ नगर में पोषण पखवाड़ा का हुआ आयोजन…

राजधानी के छत्तीसगढ़ नगर में पोषण पखवाड़ा का हुआ आयोजन…

advertisement…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। परिक्षेत्र सेक्टर संजय नगर आंगनबाड़ी केंद्र अंबेडकर चौक छत्तीसगढ़ नगर में पर्यवेक्षक श्रीमती कविता सिन्हा के संरक्षण में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसमें जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ आयुष विभाग की श्रीमती हर्ष लता सिंह, स्वास्थ्य विभाग से ANM श्रीमती दुर्गा साहू, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्रीमती अराधना, वार्ड की कार्यकर्ता श्रीमती रानू साहू, मितानिन एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 9 से 23 अप्रैल 2026 तक देश भर में 8वें पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य विषय “जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” है, जो बच्चों के शुरुआती शारीरिक व मानसिक विकास पर केंद्रित है। यह जन आंदोलन कुपोषण को दूर करने, पौष्टिक आहार और ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों व सामुदायिक भागीदारी के साथ मनाया जा रहा है।

पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य…

कुपोषण को दूर करना और लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच, गोद भराई, और अन्नप्राशन कार्यक्रम करना।

पोषण रैली और जन जागरूकता कार्यक्रम करना।

डिजिटल मॉनिटरिंग: गतिविधियों को ‘जनआंदोलन डैशबोर्ड’ पोर्टल पर अपलोड करना।

स्थानीय फोकस: मिलेट (श्री अन्न) आधारित पारंपरिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना है।

यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों का समन्वय है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!