June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने ली विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दी नसीहत— दफ्तरों से निकलें और धरातल पर काम करें…

विधायक अनुज शर्मा ने ली विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दी नसीहत— दफ्तरों से निकलें और धरातल पर काम करें…

लंबित कार्यों पर माँगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’, विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

अगली बैठक ‘सफलता की कहानियों’ पर हो- विधायक अनुज शर्मा

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विधानसभा क्षेत्र धरसीवा में क्षेत्रीय विकास की गति को बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा ने आज विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में विधायक का बेहद संवेदनशील और सख्त अंदाज नजर आया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही प्रशासन की असली सफलता है। बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और कार्यालयों में लंबित आवेदनों के वर्तमान स्टेटस की विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने पूछा कि कौन से कार्य समय सीमा के भीतर किए गए हैं और कौन से लंबित हैं। जनता से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसका पूरा विवरण मांगा गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइलों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए तथा यथासमय प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।

श्रीं शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), जनपद पंचायत, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से जारी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी मांगी।

मीडिया सें चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज की यह समीक्षा बैठक केवल फाइलों के लेन-देन के लिए नहीं है, बल्कि यह आत्म-मंथन के लिए है कि हम जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर रहे हैं। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और हम सभी उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभीं विभागों के अधिकारियों सें यहीं कहा की मेरे पास जनता की शिकायतें नहीं आनी चाहिए कि छोटे-छोटे कार्यों और आवेदनों के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। याद रखें, टेबल पर पड़ी हर फाइल के पीछे एक गरीब जनता की उम्मीद और उसकी समस्या जुड़ी होती है। मुझे हर विभाग से ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ चाहिए। जो काम महीनों से रुके हुए हैं, उनके पीछे की बाधा क्या है?अधिकारी दफ्तरों से निकलकर धरातल पर काम करें और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही तय करें। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता को अपने काम के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है। कागजों पर विकास दिखने से ज्यादा जरूरी है कि वह धरातल पर नजर आए।

“अगली बैठक ‘सफलता की कहानियों’ पर हो” –

विधायक अनुज शर्मा ने सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए बैठक का समापन किया। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूँ कि अगली बैठक में हम ‘समस्याओं’ पर नहीं, बल्कि ‘सफलता की कहानियों’ पर चर्चा करें। मुझे आप सभी से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम मिलकर अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कुंवरगढ़ महोत्सव के सफल और इतिहासिक आयोजन के लिए सभीं विभाग के अधिकारियों कों स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस बैठक में विधायक अनुज शर्मा, ज़िला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, जनपंद पंचायत सीईओ आशीष केशरवानी,तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, जनपद पंचायत अध्य्क्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खूटे ,कुंरा सीएमओ दीपक शर्मा, सहित अन्य जनप्रितिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!