June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने ख़रोरा में बाबा साहेब को अर्पित की पुष्पांजलि: डॉ. बी आर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ…

विधायक अनुज शर्मा ने ख़रोरा में बाबा साहेब को अर्पित की पुष्पांजलि: डॉ. बी आर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन का किया शुभारंभ…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज नगर पंचायत खरौरा में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन…

कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक अनुज शर्मा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि दी।जयंती समारोह के दौरान विधायक ने डॉ. बी आर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन’ का विधिवत शुभारंभ कर इस नवनिर्मित भवन को जनहित के लिए जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत पवित्र और गौरवपूर्ण है। आज भारत माता के उस महान सपूत का जन्मदिन है, जिन्होंने न केवल भारत का संविधान लिखा, बल्कि करोड़ों शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के जीवन में आत्मसम्मान का सूरज उगाया। मैं संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूँ।बाबासाहेब ने हमें सिखाया था कि राष्ट्र की उन्नति तभी संभव है जब समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ा हो। आज हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ उन्हीं के सपनों को साकार कर रही है।आज जब भारत ‘अमृत काल’ में प्रवेश कर चुका है, हमारा लक्ष्य एक ऐसा भारत बनाना है जहाँ अवसरों की समानता हो।आज योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर जाति और वर्ग तक पहुँच रहा है।बाबासाहेब ने कहा था—”शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।आज का संघर्ष गरीबी और पिछड़ेपन के खिलाफ है। आज का संगठन भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए है। बाबासाहेब का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, अगर संकल्प दृढ़ हो तो इतिहास बदला जा सकता है।हमारी नरेंद्र मोदी जीं की सरकार ने केवल उनके विचारों को ही नहीं अपनाया, बल्कि उनकी स्मृतियों को भी संजोया है। महू से लेकर लंदन तक ‘पंचतीर्थ’ का विकास इस बात का प्रमाण है कि हम बाबा साहब के ऋण को कभी भूल नहीं सकते।ख़रोरा के डॉ. बी आर अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है। यहाँ सामाजिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत होगी।

इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, सुनीता अनिल सोनी, नरेंद्र ठाकुर, सुमित सेन सहित नगर पंचायत खरौरा के जनप्रतिनिधि, स्थानीय पार्षद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!