June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात…

विधायक अनुज ने ग्राम संकरी को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात…

विधायक अनुज शर्मा ने संकरी से धनसुली मार्ग व गोडमर्रा तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण व मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। हम रुकेंगे नहीं, हम थकेंगे नहीं; हम मिलकर इस क्षेत्र को आदर्श बनाएंगे।- अनुज शर्मा

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम संकरी में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित माँगों को पूरा करते हुए विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत् लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

विज्ञापन…

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अनुज शर्मा ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विधायक नें ग्राम संकरी से धनसुली मार्ग लागत राशि 3.15 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और ग्रामीणों को आवागमन में सुगमता होगी। वहीं 5.00 लाख रुपये की लागत से ग्राम संकरी स्थित गोडमर्रा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। अब यह तालाब ग्रामीणों के लिए न केवल जल संचयन का केंद्र बनेगा, बल्कि अपनी सुंदरता से गांव के परिवेश को भी बेहतर बनाएगा साथ ही 9.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुक्तिधाम में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से शेड न होने के कारण ग्रामीणों को धूप-बरसात में हो रही असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विधायक अनुज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बजट 2026-27 में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए 11.48 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज का दिन हमारे लिए संकल्प लेने का दिन है। बाबा साहेब ने हमें समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम एक सशक्त और विकसित समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस शुभ अवसर पर हम यहाँ केवल उत्सव मनाने नहीं जुटे हैं, बल्कि ग्राम सकरी के विकास की नई इबारत लिखने आए हैं। अभी हमने यहाँ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। ये पत्थर और ईंटें का सिर्फ ढांचा नहीं हैं, ये हमारे क्षेत्र की प्रगति की नींव हैं। ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता है। संकरी गांव की बुनियादी सुविधाओं में विस्तार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गोडमर्रा तालाब का सौंदर्यीकरण एक महत्वपूर्ण कदम है। यह तालाब न केवल जल संचयन के काम आएगा, बल्कि गांव के लोगों के लिए टहलने और सुकून के पल बिताने के लिए एक सुंदर स्थल के रूप में भी जाना जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हमारे गांव भी शहरों की तरह व्यवस्थित और सुंदर दिखें। हमने मुक्तिधाम में शेड निर्माण का भूमिपूजन भी किया है। जीवन की अंतिम यात्रा गरिमापूर्ण होनी चाहिए। अक्सर बारिश के दिनों में या कड़कती धूप में अंतिम संस्कार के समय परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस शेड के निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना ही मेरी प्राथमिकता है। ग्राम सकरी की सड़क निर्माण की मांग बरसों से लंबित थी। आप लोगों ने धूल और कीचड़ में बहुत वक्त काटा है, लेकिन मैंने ठाना था कि आपकी इस तकलीफ को दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी। मुझे खुशी है कि हमारीं सरकार नें वों मांग कों पूरा किया।हमारा लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। सड़कों का जाल बिछाने से लेकर शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तक, हर स्तर पर कार्य जारी है। बजट में स्कूल भवन की स्वीकृति से बच्चों को अब आधुनिक परिवेश में शिक्षा मिल सकेगी।आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वो आप सबकी सुविधा और सकरी के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित हैं।अब विकास की यह धारा अनवरत जारी रहेगी। हम रुकने वाले नहीं हैं, हम थकने वाले नहीं हैं। सकरी की खुशहाली और क्षेत्र के विकास के लिए आपका यह ‘अनुज’ सदैव आपके साथ खड़ा है। सकरी गांव के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा,ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु,अध्यक्ष जनपद पंचायत धरसींवा शंकुन्तला दिलेन्द्र सेन,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धरसीवां दिनेश खुटे,नारायण प्रसाद कुर्रे, बरखा साहूसरपंच सोनल प्रशांत कुर्रे ,उप सरपंच पूर्णिमा सिन्हा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!