June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

अंबेडकर जयंती के अवसर पर रायपुर में निकाली गई भव्य बाइक रैली…

अंबेडकर जयंती के अवसर पर रायपुर में निकाली गई भव्य बाइक रैली…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। 13 अप्रैल को रायपुर में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसका आयोजन बौद्ध युवा संघ व भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अंबेडकर जयंती के अवसर पर यह बाइक रैली हर वर्ष निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

यह रैली अशोक नगर बौद्ध विहार से सुबह 10 बजे शुरू हुई और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए घड़ी चौक तक पहुंची। रैली का मार्ग गुढ़ियारी, अग्रसेन चौक, आमापारा, भीम नगर और पुरानी बस्ती से होकर गुजरा।

इस दौरान शहर के कई इलाकों में लोगों ने रैली का स्वागत किया और बाबा साहेब के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। रैली में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

विज्ञापन…

कड़क धूप के बावजूद रैली में शामिल सभी आम्बेडकरी साथी पूरे जोश और उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। सभी बाइक और वाहनों पर नीले झंडे लगे हुए थे, जय भीम के नारे गूंज रहे थे और भीम गीतों की आवाज से वातावरण प्रेरणादायक बना हुआ था। इस दौरान कुछ महिलाएं मराठी साड़ी और नीली पगड़ी धारण किए हुए नजर आईं, जो बेहद आकर्षक लग रही थीं और रैली की शोभा को और भी बढ़ा रही थीं।

बौद्ध युवा संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल मेश्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रैली पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। पहले यह सीमित क्षेत्र में निकाली जाती थी, लेकिन पिछले 2 वर्षों से इसका विस्तार किया गया है, जिससे अब यह पूरे शहर में भ्रमण करती है और अधिक लोगों को जोड़ने में सफल हो रही है।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और विशेष रूप से युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना है। वर्तमान समय में जब कई युवा भटक रहे हैं, ऐसे में यह रैली उन्हें जागरूक करने और समाज से जोड़ने का काम कर रही है।

रैली शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन को सफल बनाने में शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!