June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

नकबजनी के प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार…

नकबजनी के प्रकरण में 06 आरोपी गिरफ्तार…

आरोपियो द्वारा गोदाम का शटर तोड़कर जी.आई. मोबिल 2950 नग एवं जी आई ज्वाईट बाक्स 60 नग कि. 95000 को चोरी कर ले थे।

आरोपी मन्नू सोनवानी आर्म्स एक्ट एवं आरोपी ओप्रकाश भारती पूर्व में लूट एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण में जा चुका है जेल

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि दिनांक 10.04.2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.04.2025 के शाम 05:00 बजे के. वी. इंटरप्राईजेस रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर का शटर को तोडकर गोंदाम अंदर रखे जी. आई. मोबिल क्लैप 118 बैग प्रत्येक बैग में 25 नग क्लैप कुल 2950 नग एवं जी. आई ज्वाइंट बाक्स क्लैप 02 बैग प्रति बैग 30 नग कुल 60 नग कीमती 95000.00 रुपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 243/26 धारा 305,331 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन…

घटना को पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मंयक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी जितेन्द्र जायसवाल को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन…

इसी दौरान मुखबिर से सुचना मिला कि आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा में रहने वाले जैन मरकाम उर्फ बजरंगी अपने दोस्तो के साथ मिलकर चोरी के सामानो को चोरी कर रखा है एवं बेचने के लिए खरीददार की तलाशी कर रहा है कि सूचना मिलने पर संदेही को घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम जैन मरकाम उर्फ बजरंगी पिता स्व. चांद मरकाम उम्र 20 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांमाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग. का रहने वाला बताया कडाई से पुछताछ करने आरोपी द्वारा अपने साथियो के साथ, के. वी. इंटरप्राईजेस के रावांभाठा मे दिनांक 10.04.2026 के रात्रि करीब 01.00 बजे अपने साथियों के साथ गोदाम के शटर को तोड़कर मन्नु सोनवानी और शिवा अंदर प्रवेश कर 02 जुट बोरी में रखे लोहे जैसे सामानो को चोरी करना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे से माल मशरुका जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. जैन मरकाम उर्फ बजरंगी पिता स्व. चांद मरकाम उम्र 20 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

02. मन्नु सोनवानी पिता भोकलु सोनवानी उम्र 21 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

03. शेरा नागरची पिता बजवा नागरची उम्र 22 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

04. शिवा नागरची पिता ओमकार नागरची उम्र 18 साल 03 माह पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ. ग.

05. ओमप्रकाश उर्फ कृष्णा भारती पिता अजय भारती उम्र 21 साल पता आर.टी.ओ. के पीछे देवारपारा रायांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

06. गोपी नेताम पिता लालु नेताम उम्र 30 साल पता ग्राम थनौद सतनामी पारा थाना अंजोरा जिला दुर्ग हाल पता आरटीओ के पीछे देवारपारा रावांभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!