June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: जोरा आंतरिक मार्ग के कायाकल्प हेतु बजट में मिली स्वीकृति…

विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: जोरा आंतरिक मार्ग के कायाकल्प हेतु बजट में मिली स्वीकृति…

विधायक अनुज शर्मा की मांग पर रायपुर के जोरा क्षेत्र में 5.57 कि.मी. डामरीकरण, कांक्रीटीकरण और नाली निर्माण कार्य को मिली हरी झंडी

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा की सक्रियता और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर रंग लाई है। बजट सत्र 2025-26 के दौरान विधायक शर्मा द्वारा पुरजोर तरीके से उठाई गई मांग को स्वीकार करते हुए शासन ने धरसीवां विधानसभा के जोरा आंतरिक मार्ग के नवनिर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है। बजट 2025-26 में शामिल इस परियोजना के तहत जोरा क्षेत्र की आंतरिक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 5.57 किलोमीटर की सड़क का सुदृढ़ीकरण करते हुए डामरीकरण एवं कांक्रीटीकरण निर्माण कार्य और जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए सड़क के साथ व्यवस्थित नाली निर्माण की भी स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन…

लंबे समय से जोरा क्षेत्र के निवासी इस मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन में असुविधा झेल रहे थे। विधायक अनुज शर्मा ने जनभावनाओं को समझते हुए बजट सत्र 2025-26 में इस कार्य को प्राथमिकता से शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। इस स्वीकृति के बाद अब क्षेत्र में धूल और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी तथा यातायात सुगम होगा।

स्वीकृति मिलने पर विधायक विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि आज का दिन हमारे क्षेत्र के लिए, विशेषकर जोरा के निवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। मेरा लक्ष्य धरसींवा विधानसभा के हर कोने को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। जोरा आंतरिक मार्ग की स्वीकृति क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। हमारा संकल्प क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और हर गांव, हर गली तक विकास पहुँचाना है। चाहे वो स्कूलों का उन्नयन हो या सड़कों का जाल बिछाना, हम “राष्ट्र प्रथम” और “जन सेवा” की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह सड़क केवल डामर और कंक्रीट का ढांचा नहीं है, बल्कि यह जोरा के विकास की जीवनरेखा बनेगी। धूल और कीचड़ से मुक्ति मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और हमारे व्यापारिक साथियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ‘सुशासन’ और ‘तेज विकास’ का एक जीवंत उदाहरण है। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूँ कि काम केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर पूरी गुणवत्ता के साथ होगा। विकास का यह पहिया अब रुकने वाला नहीं है। इस स्वीकृति के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी और लोक निर्माण मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण जरूरत को समझा और बजट में स्थान दिया।

इस घोषणा के बाद जोरा सहित आसपास के ग्रामीणों और वार्ड वासियों में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के नागरिकों ने विकास कार्यों के प्रति विधायक अनुज शर्मा के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!