June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

मौलाना डॉ. इमरान अशरफी साहब को बनाया गया रायपुर शहर काज़ी…

मौलाना डॉ. इमरान अशरफी साहब को बनाया गया रायपुर शहर काज़ी…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शहर की जामा मस्जिद बैरन बाज़ार के खतीब व इमाम हज़रत अल्लामा मौलाना हाफिज़ व कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी साहब को उलमा ए दीन एवं मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन दारुल यातामा बैजनाथपारा के समिति सदस्यों की सहमति से रायपुर शहर का काज़ी बनाया गया है। उनके काज़ी ए शहर बनने के बाद से ही मुबारकबाद देने वालों का ताता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग मुबारकबाद देने उनके पास पहुंच रहे हैं। मुस्लिम समाज में उनके काज़ी बनने पर खुशी की लहर है, उन्होंने भी समाज के सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और प्रदेश में आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव बरकरार रहने के लिए दुआएं खैर की।

साथ ही उन्होंने यह विश्वास दिलाया है कि वह समाज के प्रति हमेशा ईमानदारी और बिना किसी भेदभाव के हर मसले पर मुस्लिम पर्सनल लॉ के हिसाब से फैसला करेंगे और किसी भी तरह के दबाव में कोई भी काम नहीं करेंगे।

ज्ञात हो कि कारी इमरान अशरफी साहब खालिफ ए हुजूर शेखुल इस्लाम और ऑल इंडिया ओलमा व मशाएख बोर्ड के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इतने बड़े पदों पर होने के बाद उन्हें अब शहर काज़ी की नई जिम्मेदारीयों से नवाज़ा गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!