June 5, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सामान्य सभा के पूर्व सत्ता पक्ष भाजपा पार्षदों की ली बैठक…

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम सामान्य सभा के पूर्व सत्ता पक्ष भाजपा पार्षदों की ली बैठक…

नगर निगम में 30 मार्च को प्रातः 11 बजे सामान्य सभा की बैठक निर्धारित 17 एजेंडों पर होगी, महापौर सभा में बजट प्रस्तुत करेंगी, महापौर का बजट पर अभिभाषण होगा।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम महापौर कक्ष में नगर निगम में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की बैठक लेकर नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर निगम सामान्य सभा की दिनांक 30 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे बुलाई गयी बैठक की तैयारी एजेंडावार चर्चा एवं विचार – विमर्श पार्षदों से करते हुए करवाई।

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में निर्धारित 17 विषयों के एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में होगी।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा में रायपुर नगर पालिक निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जायेगा। महापौर का सामान्य सभा में बजट पर अभिभाषण होगा। महापौर ने सामान्य सभा के सभी एजेंडों की एजेंडावार पुख्ता तैयारी करवाई और एक घण्टे की निर्धारित अवधि के प्रश्नकाल हेतु पार्षदों के प्रश्नों का उत्तर देने आवश्यक तैयारी करवाई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बुलाई गयी भाजपा पार्षदों की तैयारी में नगर निगम के सभी एमआईसी सदस्य, सभी जोन अध्यक्षगण सभी भाजपा पार्षदगण की महापौर कक्ष में उपस्थिति रही।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!