हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार गैस सिलेंडर की किल्लत एवं कालाबाजारी के विरोध में अंबेडकर चौक में जंगी प्रदर्शन पश्चात कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन दिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से श्रीकुमार शंकर मेनन, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आकाश शर्मा, अर्जुमन एजाज़ ढ़ेबर, विजय टंडन, हिरेंद्र देवांगन, विनोद सिंह ठाकुर, मिलिंद गौतम, कमल धृतलहरे, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश साहू, सत्यनारायण नायक, मुन्ना मिश्रा, राज देवांगन, डोमेंद्र दीप, मनोज सोनकर, रवि शर्मा, ब्रह्मा सोनकर, ओम श्रीवास, राजू नायक, सुरेश धीवर, जित्तू वर्मा, सतीश साहू, सुरेंद्र चौधरी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।



