March 15, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

भाठागांव : अवैध प्लॉटिंग का कारोबार, पार्षद के भाई की कथित संलिप्तता…

भाठागांव : अवैध प्लॉटिंग का कारोबार, पार्षद के भाई की कथित संलिप्तता…

शंकरा विहार पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाठागांव में फिर प्लॉटिंग का मामला गर्माया, खसरा 1360/1 में पार्षद के भाई का नाम चर्चा में।

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव अवैध प्लॉटिंग मामले में अब एक नया एंगल सामने आया है। हाल ही में प्रशासन ने इसी इलाके में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया था, लेकिन उसी क्षेत्र में अब एक और जमीन पर प्लॉटिंग की गतिविधियों की चर्चा सामने आने लगी है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठने लगा है कि यदि एक जगह कार्रवाई हो चुकी है तो उसी इलाके में दूसरी जगह ऐसी गतिविधियां कैसे जारी हैं।

शंकरा विहार पर कार्रवाई

हालिया बुलडोजर कार्रवाई के बाद भाठागांव अवैध प्लॉटिंग का मामला फिर चर्चा में है। दरअसल कुछ ही दिन पहले भाठागांव क्षेत्र में “शंकरा विहार” नाम से विकसित हो रही कॉलोनी को लेकर शिकायत की गई थी। जिसमेँ आरोप लगाया गया था कि करीब 6 से 7 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति प्लॉटिंग की जा रही है।

शिकायत में हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आने वाले कई खसरों का उल्लेख किया गया था, जिनमें 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 शामिल हैं।

शिकायत के बाद चली थी बुलडोजर

भाठागांव बुलडोजर कार्रवाईशिकायत के बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन ने उस समय इसे अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कदम बताते हुए आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही थी। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई।

खसरा 1360/1 पर प्लॉटिंग,

पार्षद के भाई का नाम चर्चा में

भाठागांव अवैध प्लॉटिंग मामले से जुड़ा दस्तावेजउपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार भाठागांव स्थित खसरा नंबर 1360/1 की लगभग 1.0160 हेक्टेयर जमीन अमित अग्रवाल पिता स्व. राधेश्याम अग्रवाल के नाम दर्ज है। क्षेत्र में चल रही गतिविधियों और सामने आए तथ्यों के आधार पर नई जानकारी सामने आई है।

भाठागांव अवैध प्लॉटिंगबताया जा रहा है कि इस जमीन पर कथित रूप से लखन सोनकर द्वारा प्लॉटिंग कराई जा रही है। लखन सोनकर को स्थानीय पार्षद रवि सोनकर का भाई बताया जाता है। यदि इस जमीन पर बिना वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि हालिया बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी उसी क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां कैसे जारी हैं?

कार्रवाई और निगरानी पर उठता प्रश्न…

इधर ताजा जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने भी मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देकर लौट गए। इसके बाद अब पूरा ध्यान इस बात पर टिका है कि प्रशासन इस नए मामले को किस नजर से देखता है। क्योंकि जिस इलाके में हाल ही में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई हो, उसी क्षेत्र में दूसरी जमीन पर प्लॉटिंग से जुड़ी गतिविधियों का सामने आने से प्रशासनिक निगरानी और कार्रवाई की निरंतरता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews