शाही रोज़ा इफ्तार 13 मार्च शुक्रवार को राजधानी के सुभाष स्टेडियम में…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। मुस्लिम समाज का रमज़ान का महीना चल रहा है, जिसका 23 रोज़ा 13 मार्च शुक्रवार को शाही रोज़ा इफ्तार रखा गया है, जिसमें दस हज़ार रोजेदार शामिल होंगे और सर्व समाज के प्रमुख भी शामिल होकर कौमी एकता का संदेश देंगे। इस शाही इफ्तार को करते हुए 20 साल हो गए है जो कौमी एकता सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है रायपुर मुस्लिम समाज के रोजेदारो लिए RHS हुसैनी सेना द्वारा शाही रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया जाता है। आयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रऊफी, संरक्षक नईम अशरफी, महासचिव रफीक गोठिया, उपाध्यक्ष शेख अमीन ने बताया कि इस आयोजन के लिए 10 टीम बनाई गई है। हुसैनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेहाल खान, महामंत्री शेख हफीजुद्दीन, जिला अध्यक्ष आमिर खान, गुलामने मौला अली के नूर मेमन, वासिद खान ने बताया कि दस हज़ार रोजेदार के लिए इफ्तारी और भोजन की व्यवस्था की जाती है। आने वाले रोजेदारों से अपील की गई है कि, भीड़ से बचने के लिए घर से वजू बना कर आये।

उक्त कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक, महापौर को व सर्व समाज के प्रमुखगण, सर्व राजनीतिक दलों के वरिष्ठों को आमंत्रित किया गया है।



