
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां पर महज़ 5 घंटों के भीतर ही 3 हत्याओं की घटना को अंजाम दे दिया गया है। पुलिस दावा कर रही थी कि चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया गया। एक वारदात में हिस्ट्रिशिटर गंभीर बताया जा रहा है। सभी हत्याओं के पीछे नशा ही मूल कारण बताया जा रहा है।

पहली घटना 12 बजे के बाद आरंग के साहू पारा में हुई।
दूसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई।
तीसरी घटना विधानसभा थाना के बरबंदा गांव में हुई।
चौथी घटना तिल्दा इलाके में हुई जिसमें लाला यादव हिस्ट्रीशीटर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।




