गौरेला पेंड्रा मरवाही में 4 मार्च को सभी मदिरा दुकान बंद रखने आदेश जारी…
हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। गौरेला पेंड्रा मरवाही में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने के लिए होली के दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार होली पर्व 4 मार्च बुधवार को (जिस दिन रंग खेला जाएगा) के अवसर पर जिले में संचालित समस्त कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.1 (घघ कम्पोजिट) एवं एफ.एल.1 (ख-कम्पोजिट अहाता) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए है। होली के दिन मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।



