March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

गरियाबंद कलेक्टर ने होली त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए जरूरी आदेश…

गरियाबंद कलेक्टर ने होली त्यौहार के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए जरूरी आदेश…

हरियर एक्सप्रेस, गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने होली त्यौहार के दौरान 02 मार्च को होलिका दहन एवं 04 मार्च को होली का त्यौहार के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में जरूरी निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में तहसील गरियाबंद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री चितेश कुमार देवांगन, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका गुप्ता एवं योगेन्द्र कुमार देवांगन का ड्यूटी लगाया गया है।

इसी प्रकार तहसील छुरा के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री गैंदलाल साहू, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री डोनेश्वर साहू, तहसील राजिम के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री तारेन्द्र कुमार ठाकुर, तहसील फिंगेश्वर के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्रीमती डिंपल धुरव, तहसील मैनपुर के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री रमेश मेहता, तहसील अमलीपदर के लिए प्रभारी तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री सुशील कुमार भोई तथा तहसील देवभोग के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री अजय कुमार चंद्रवंशी को शांति व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews