March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

1 मार्च से रायपुर प्रेस क्लब में कैश बंद, सभी लेन-देन होंगे डिजिटल…

1 मार्च से रायपुर प्रेस क्लब में कैश बंद, सभी लेन-देन होंगे डिजिटल…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब ने पारदर्शिता और आधुनिक कार्यप्रणाली की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए क्लब की सभी वित्तीय गतिविधियों को पूरी तरह कैशलेस करने का निर्णय लिया है। 1 मार्च 2026 से क्लब में किसी भी प्रकार की प्राप्ति और भुगतान नकद में नहीं किया जाएगा। सभी लेन-देन केवल डिजिटल बैंकिंग माध्यमों से ही किए जाएंगे।

पारदर्शिता और जवाबदेही होगी मजबूत

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि यह फैसला सदस्यों के बीच वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने, आय-व्यय का सटीक रिकॉर्ड रखने और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्रांजैक्शन व्यवस्था से कार्यप्रणाली अधिक सुगम, सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।

नई कार्यकारिणी का समर्थन

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। उनका कहना है कि यह पहल क्लब को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है और इससे सदस्यों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलेगी।

“स्मार्ट प्रेस क्लब” की ओर कदम

अध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय प्रेस क्लब को “स्मार्ट प्रेस क्लब” के रूप में विकसित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है। डिजिटलाइजेशन की इस प्रक्रिया के तहत क्लब की अन्य प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन और डिजिटल किया जाएगा।

प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे 1 मार्च से लागू हो रही इस नई व्यवस्था का पालन करें और सभी भुगतान एवं वित्तीय प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से ही पूरी करें।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews