March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

छत्तीसगढ़ राज्य के संकल्प बजट में 458 करोड़ रू. का रायपुर के लिए प्रावधान – महापौर मीनल चौबे

छत्तीसगढ़ राज्य के संकल्प बजट में 458 करोड़ रू. का रायपुर के लिए प्रावधान – महापौर मीनल चौबे

नगर निगम रायपुर इन प्रावधानो के प्रभावी समयबद्ध कियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है – महापौर

यातायात सुधार, शहरी आधारभूत ढांचा विस्तार, शिक्षा और छात्र सुविधाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्रो में संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है – महापौर श्रीमती मीनल चौबे

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रूपये 1.72 लाख करोड के संकल्प बजट में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रयासों से राज्य सरकार ने सामाजिक, आर्थिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास को समग्र प्राथमिकता दी है। महापौर ने कहा कि यह बजट रायपुर शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृ ढ करने, यातायात सुधारने, जल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। महापौर ने इसके लिए रायपुर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय भवन तृतीय तल सभाकक्ष में नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप उपस्थित थे।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छत्तीसगढ़ राज्य के संकल्प बजट में रायपुर को मिली सौगात के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर हेतु राशि रूपये 210.93 करोड का प्रावधान किया गया है। जिसमें निम्न कार्य सम्मिलित हैं

1. मनुवास रियलिटी से महादेव घाट तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य (2.1 कि. मी.) हेतु राशि रूपये 30. करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस सडक निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य से रायपुरा से महादेवघाट रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा एवं समस्त शहरवासियों को महादेव घाट पर जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

2. कैनॉल रोड 2.0 (कलर्स मॉल के पीछे से प्रारंभ होकर 4.5 कि.मी. भाटागांव मार्ग तक) निर्माण हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ये मार्ग एनएच 53 के समानांतर विकसित किया जायेगा एवं इस मार्ग के निर्माण से भाठागांव, संतोषीनगर, पचपेडी नाका पर ट्रैफिक जाम में कमी आयेगी साथ ही शहरी विस्तार क्षेत्र के लिए नई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

3. कचना क्रॉसिंग से सेंट जेवियर होते हुए व्ही.आई.पी. रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह मार्ग कचना, अवंति विहार, खम्हारडीह को सीधे जी.ई. रोड एवं व्ही.आई.पी. रोड से जोडेगा जिसके कारण शहर आंतरिक भागों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

4. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड के 1374 मकानों के सुदृढ़ीकरण हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इन मकानों के सुदृढीकरण से शहर के आवासीय अधोसंरचना में मूलभूत सुधार होगा, जिसका सीधा लाभ शहर की जनता को मिलेगा।

5. ग्रास मेमोरियल खेल मैदान का उन्नयन हेतु राशि रूपये 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस खेल मैदान के पुर्नविकास से स्थानीय युवाओं को खेल प्रशिक्षण एवं अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावना बनेगी साथ ही स्वास्थ्य फिटनेस एवं सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

6. पंडरी कपड़ा मार्केट दुल्हन साड़ी से सीधी सड़क पंडरी मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि रूपये 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस सड़क निर्माण से पंडरी कपड़ा मार्केट, सिटी सेंटर मॉल, नवीन निर्माणाधीन युनिटी मॉल को बलौदाबाजार मार्ग से सीधा जोड़ा जा सकेगा। जिससे कि कपड़ा मार्केट क्षेत्र में यातायात के दबाव में कमी आयेगी।

7. आमापारा चौक से हिंद स्पोर्टिंग मैदान तक सड़क चौड़ीकरण कार्य (600 मीटर) राशि रूपये 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस सडक चौड़ीकरण कार्य से आमापारा, सारथी चौक, लाखेनगर आदि क्षेत्रों में यातायात के दबाव में कमी आयेगी एवं पीक ऑवर्स में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

8. सड्डू में पानी टंकी निर्माण (4500 किलोलीटर क्षमता, 25 मीटर स्टेजिंग, राइजिंग डिस्ट्रिब्यूशन एवं स्काडा सिस्टम सहित) कार्य हेतु राशि रूपये 38.93 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस टंकी निर्माण से शहर की पेयजल व्यवस्था तकनीकी रूप से सुदृढ होगी एवं आसपास के रहवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।

9. टाटीबंध से आर.डी. तिवारी स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्गीकरण हेतु राशि रूपये 18 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

10. एस.एम.सी. हॉस्पिटल से ऐश्वर्या विंडमिल होते हुये ब्रम्हकुमारी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया निर्माण हेतु राशि रूपये 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

इस मार्ग निर्माण से शंकर नगर, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू एवं कचना क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा साथ ही शंकर नगर से ब्रम्हकुमारी तक विधानसभा रोड के समानांतर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।

11. जे.एन. पांडेय उच्चतर माध्यमिक शाला तथा सप्रे शाला एवं खेल परिसर विकास कार्य हेतु राशि रूपये 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन माध्यमिक शालाओं के विकास से शिक्षा और खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

12. साथ ही अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत महंत तालाब का पुनर्रोत्थान तथा रिंग रोड क्रमांक 5 का निर्माण हेतु भी पृथक रूप से राशि रूपये 1-1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

13. शहर के निम्नानुसार स्थानों में भूमिगत विद्युतीकरण हेतु राशि रूपये 245 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है-

जी.ई. रोड टाटीबंध चौक से आमापारा चौक तक 40 करोड़ जेल रोड शास्त्री चौक से तेलघानीनाका चौक तक 35 करोड़ जलगृह मार्ग बिजली आफिस, कालीबाड़ी से भाठागांव चौक तक 35 करोड महादेवघाट रोड लाखेनगर चौक से महादेव घाट तक 65.करोड आमापारा चौक से तेलीबांधा थाना चौक- 45 करोड़ फाफाडीह चौक से वाल्टेयर ब्रिज तक 25 करोड़ समग्र 458.00 करोड़ का यह संकल्प बजट रायपुर के लिए

यातायात सुधार (फ्लाईओवर)

शहरी आधारभूत ढांचा विस्तार

शिक्षा एवं छात्र सुविधाएँ

स्वास्थ्य सुरक्षा

महिला सशक्तिकरण 

रोजगार और कौशल विकास

इन सभी क्षेत्रों में संतुलित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम रायपुर इन प्रावधानों के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews