हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों जोन पश्चिम के मार्गदर्शन में होली के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने लगातार असामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में –
● धारदार तलवार के साथ आतंकित करने वाला आरोपी हरीश कहार गिरफ्तार…

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी डी नगर क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर के पीछे गली, पुराना चंगोराभाठा रायपुर में एक व्यक्ति लोहे का कट्टानुमा तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका कर आतंकित रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरीश कहार, पिता स्व. मालिक राम कहार, उम्र 29 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पीछे, पुराना चंगोराभाठा बताया। आरोपी के कब्जे से कुल लंबाई लगभग 20.5 इंच की एक पुरानी लोहे की कट्टानुमा तलवार बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही किया गया।



