March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया भव्य स्वागत: रायपुर से गिरौदपुरी धाम के लिए श्रद्धालु हुए रवाना…

विधायक अनुज शर्मा ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया भव्य स्वागत: रायपुर से गिरौदपुरी धाम के लिए श्रद्धालु हुए रवाना…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। आज पुराने विधानसभा चौंक में बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक आयोजित ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल होकर पदयात्रियों का आत्मीय स्वागत किया।विधायक श्रीं शर्मा ने जैतखाम की पूजा-अर्चना कर श्वेत ध्वज फहराया। उन्होंने पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा वातावरण ‘बाबा गुरु घासीदास की जय’ और ‘सतनाम के जयघोष से गुंजायमान रहा।यह विशाल पदयात्रा रायपुर से शुरू होकर विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए बाबा जी की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम पहुँचेगी।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश आज के समय में सबसे अधिक प्रासंगिक है। यह पदयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सशक्त माध्यम है।यह यात्रा सतनाम पंथ के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता लाना हैं।हमारी युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ना।आप लोगों का यह अटूट विश्वास और भक्ति देखकर मन गदगद है। रायपुर से गिरौदपुरी तक का यह यात्रा केवल शारीरिक दूरी तय करना नहीं है, बल्कि यह अपने भीतर के सद्भाव को जगाने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि सतनाम पंथ की शिक्षाओं ने ही छत्तीसगढ़ को ‘शांति का टापू’ बनाए रखा है। बाबा गुरु घासीदास जी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया है। यह सद्भाव पदयात्रा हमारे समाज को जोड़ने का काम कर रही है। मैं समस्त पदयात्रियों का अभिनंदन करता हूँ और बाबा से प्रार्थना करता हूँ कि आपकी यात्रा मंगलमय हो और आप सभी की मनोकामनाएं पूरी हों।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब,विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, सनम जांगड़े ,सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में सतनाम समाज के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews