March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

वैलेंटाइन डे पर कमिश्नरेट ने बढ़ाई सतर्कता: रायपुर में पार्क, मॉल और मंदिरों में 3 DCP, 3 ADCP और दर्जनों ACP तैनात…

वैलेंटाइन डे पर कमिश्नरेट ने बढ़ाई सतर्कता: रायपुर में पार्क, मॉल और मंदिरों में 3 DCP, 3 ADCP और दर्जनों ACP तैनात…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आज सुबह से ही पार्क, गार्डन माॅल और मंदिरों में तैनात है। रायपुर कमिश्नरेट में तीन डीसीपी, तीन एडिशनल डीसीपी, आधा दर्जन से ज्यादा एसीपी और 21 थानों के थानेदारों ने सुबह से ही मोर्चा संभाल रखा है। इस दौरान अगर किसी ने किसी तरह से भी शहर की शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ रायपुर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।

वैलेंटाइन डे पर पुलिस की टीम सुबह से ही प्रमुख बाजार, माॅल, पार्क, गार्डर और मंदिरों पर गश्त कर रही है। शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट स्थापित किया गया है, जहां एक काॅल करने पर पुलिस मौके पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को भी ध्यान रखा गया है। महिला पुलिस बल को भी सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है। साथ ही 112 कंट्रोल रूम और थाना पुलिस को अलर्ट मोड में रखा गया है। अगर किसी क्षेत्र में किसी तरह की सूचना मिलती हैं तो बिना देरी किए पुलिस उस स्थान पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगी।

वहीं, वैलेंटाइन डे और पश्चिमी संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ बजरंग दल ने शनिवार को शहर के प्रमुख पार्क में जाकर प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे पर अपनी घर में रहने की सलाह दी थी। साथ ही संगठन ने प्यार के नाम पर पार्क, मंदिरों और माॅल में अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

कमिश्नरेट पुलिस की सख्त चेतावनी…

इधर, रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि व्यवस्था बनाए रखे और किसी तरह का हुड़दंग या अशांति न फैलाए। लोग खुद कानून हाथ में न लें। किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की गई तो ऐसे लोगों के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस सख्त और कड़ी कार्रवाई करेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews