March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

जयस्तम्भ चौक, मालवीय रोड, बैजनाथपारा, रहमानिया चौक में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया…

जयस्तम्भ चौक, मालवीय रोड, बैजनाथपारा, रहमानिया चौक में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया…

लगभग 10 अवैध ठेलों को सड़क पर अतिक्रमण करने पर किया गया जब्त, दुकानदारों को दी गयी समझाइश, सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सामानों की सड़क से कर ली जाएगी सख्तीपूर्वक जब्ती

पचपेड़ीनाका चौक से संतोषी नगर चौक तक एनएचआई की टीम सहित अभियान चलाकर लगभग 15 दुकानदारों पर सड़क पर कब्जा किये जाने पर लगभग 27000 रूपये का किया गया ई चालान

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। निरन्तर तीसरे दिन दिन रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री अभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत जयस्तम्भ चौक, मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा रोड, रहमानिया चौक रोड में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को समझाइश दी गयी, कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख़्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे .

आज लगातार तीसरे दिन चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत लगभग 10 अवैध ठेलों को सड़क कब्जामुक्त करने जब्त कर लिया गया।

वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत पचपेड़ीनाका चौक से संतोषी मगर चौक तक नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचआई ) की टीम के साथ मिलकर लगभग 15 दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर लगभग कुल 27000 रूपये का ई चालान करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत जनहित में स्थल पर की गयी।

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार तीसरे दिन चलाये गए अतिक्रमण मुक्त अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति और त्वरित राहत प्राप्त हो सकी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews