March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

VIP रोड पर बारात निकली तो मैरिज पैलेस संचालकों पर होगी कार्रवाई…

VIP रोड पर बारात निकली तो मैरिज पैलेस संचालकों पर होगी कार्रवाई…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। एयरपोर्ट को शहर से जोड़ने वाली वीआईपी रोड पर हर साल शादी के मौसम में हालात बिगड़ जाते हैं। बारात, डीजे और सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की वजह से लंबा जाम लगता है। कई बार यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने का फैसला किया है।

गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) विवेक शुक्ला ने वीआईपी रोड स्थित करीब 30 होटल और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में बारात मुख्य सड़क पर नहीं निकलेगी। पूरी गतिविधि होटल या मैरिज पैलेस के कैंपस के भीतर ही होगी।

बैठक में मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सतीश ठाकुर ने बताया कि फरवरी से मई के बीच समारोहों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे यातायात पर दबाव बढ़ता है। इसलिए सभी संचालकों को निर्देश दिया गया है कि पार्किंग की व्यवस्था परिसर के अंदर ही सुनिश्चित करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क पर गाड़ियां खड़ी मिलीं या जाम की स्थिति बनी, तो संबंधित होटल संचालक और आयोजक दोनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्य मार्ग पर खड़ी गाड़ियों को तत्काल क्रेन से हटाया जाएगा और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य आम लोगों को राहत देना और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों का समय बचाना है। आने वाले दिनों में नियमों के पालन को लेकर सख्त निगरानी की जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews