March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

खंडहर मकान से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप…

खंडहर मकान से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप…

हरियर एक्सप्रेस, दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी स्थित एक खंडहर मकान से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने खंडहर मकान के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस 112 की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर घटनास्थल को सुरक्षित किया। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और मौत के कारणों को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने आसपास के रहवासियों से पूछताछ की और यह पता लगाने का प्रयास किया कि हाल के दिनों में खंडहर मकान में किसी संदिग्ध की आवाजाही तो नहीं थी।

इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुरानी भिलाई थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews