March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान, 62 आरोपियों को भेजा गया जेल…

अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान, 62 आरोपियों को भेजा गया जेल…

प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत उनके विरूद्ध की गई कार्यवाही

अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर नॉर्थ जोन में चलाया गया विशेष अभियान।

अभियान कार्यवाही में रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, थानों के बल थे शामिल।

चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियोंके विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान।

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। विवरण यह है कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान कार्यवाही के दौरान चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्धों के विरूद्ध थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी तथा खम्हारडीह में कुल 62 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है।

अपराधिक, शरारती एवं उपद्रवी तत्वों को हाजिर कर सख्त हिदायत दी गई है कि वे लोग किसी प्रकार का बदमाशी ना करें एवं अपराधों से दूर रहे अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews