March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City Crime

डकैती की योजना बनाते हुए आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, तलवार, डण्डा, हॉकीस्टिक एवं स्कॉर्पियो वाहन जप्त…

डकैती की योजना बनाते हुए आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, तलवार, डण्डा, हॉकीस्टिक एवं स्कॉर्पियो वाहन जप्त…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। दिनांक 29.01.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दुर्गा नगर केनाल रोड के पास एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार कुछ व्यक्ति डकैती करने की योजना बना रहे हैं तथा अपने पास घातक हथियार रखे हुए हैं।

प्राप्त सूचना को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियो को तत्काल सूचना की तस्दीक कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना की गई। टीम द्वारा दुर्गा नगर केनाल रोड के पास मुखबिर के बताए अनुसार स्कॉर्पियो वाहन को चिन्हांकित कर घेराबंदी की गई। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार पाए गए, जिन्हें मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला, आलोक साहनी, नितेश साहनी, शुभम साहनी, इन्द्र कुमार उर्फ सुमित एवं कुंदन साहनी सभी निवासी गोबरानवापारा, जिला रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा स्कॉर्पियो वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 01 नग तलवार, 04 नग लकड़ी के डण्डे एवं 01 नग हॉकीस्टिक रखा होना पाया गया। हथियारों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा डकैती की योजना बनाना तथा डकैती के दौरान उक्त हथियारों का उपयोग करना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग तलवार, 04 नग लकड़ी का डण्डा, 01 नग हॉकीस्टिक तथा स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सी जी 23 जे 6367 जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 310(4), 313 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी…

01. टिकेश शेन्द्रे उर्फ बिल्ला पिता तरूण कुमार सेन्द्रे उम्र 30 साल निवासी इंदिरा मार्केट वार्ड नं. 05 थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

02. आलोक साहनी पिता स्व. अमर साहनी उम्र 23 साल निवासी साहनी पारा वार्ड नं. 05 थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

03. नितेश साहनी पिता स्व. दशरूराम साहनी उम्र 24 साल निवासी साहनी पारा वार्ड नं. 05 थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

04. शुभम साहनी पिता मोहन साहनी उम्र 19 साल निवासी बढ़ईपारा वार्ड नं. 07 थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

05. इन्द्र कुमार उर्फ सुमित निषाद पिता स्व. प्रहलाद निषाद उम 25 साल निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

06. कुंदन साहनी पिता स्व. चेतन साहनी उम्र 20 साल निवासी साहनी पारा वार्ड नं. 05 थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews