March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

विधायक अनुज शर्मा ने ‘स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन’ में मितानिनों का बढ़ाया उत्साह, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर दिया जोर…

विधायक अनुज शर्मा ने ‘स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन’ में मितानिनों का बढ़ाया उत्साह, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर दिया जोर…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। धरसींवा के मंगल भवन में “समस्त ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति एवं मितानिनों के तत्वावधान में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य और संवाद पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को समझना और पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विधायक अनुज शर्मा ने उपस्थित मितानिन बहनों और समिति के सदस्यों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की।

विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत मितानिनों के कार्यों की सराहना से की। उन्होंने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ हैं, मितानिन स्वास्थ्य सेवा की वह मजबूत कड़ी हैं, जो गांव के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और प्राथमिक उपचार को पहुँचाती हैं। जिस समर्पण भाव से मितानिनें बिना किसी स्वार्थ के गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेवा करती हैं, वह वंदनीय है। वे केवल कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज की “दीदी” और “सहेली” के रूप में काम कर रही हैं।उन्होंने इस सम्मेलन के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि ‘स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण’ ये तीन स्तंभ हैं जिनसे एक समृद्ध समाज का निर्माण होता है। यदि हमारा गांव स्वच्छ होगा और पोषण स्तर सही होगा, तो बीमारियां अपने आप दूर हो जाएंगी।

जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मितानिनों और समिति सदस्यों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और मितानिनों की उचित मांगों को शासन स्तर पर प्राथमिकता से रखा जाएगा।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे शासन की स्वास्थ्य योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, और अन्य स्थानीय स्वास्थ्य लाभ) के प्रति ग्रामीणों को अधिक से अधिक जागरूक करें।

जनसंवाद में उठी मांगें सम्मेलन के दौरान मितानिनों और स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता को लेकर अपनी बात रखी, जिसे विधायक जी ने ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, सविता चंद्राकर, के के वर्मा, अनुपमा वर्मा, पुष्पा बंजारे, सीमा वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में मितानिनें और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews