June 6, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

लगातार चाकूबाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों ने किया घेराव…

लगातार चाकूबाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों ने किया घेराव…

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। राजधानी में लगातार बढ़ते अपराध अवैध जुआ, सट्टा एवं बढ़ते नशा कारोबार के विरोध में बुधवार को कांग्रेसजनों ने मुजगहन थाने का घेराव किया। सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण नशे की सामाग्री लोगों को आसानी से मिल रही है, जिसके कारण अपराध में लगातार बढोतरी हो रही है और पुलिस सांठगांठ करके मामले को वहीं दबा देती है, लगातार वारदात होना पुलिस की नाकामी की निशानी है, तथा इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण शाम होते ही असामाजिक तत्व खुलेेआम नशाखोरी करते है और उनके पास चाकू पिस्तौल जैसे हथियार रखना आम बात हो गई है। नशाखोरी के कारण छोटे छोटे विवाद भी चाकू और हथियार के इस्तेमाल तक पहुंच गए है। इन असामाजिक तत्वों पर समय रहते सख्त कार्यवाही न करने से लूट चोरी चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई है। उन्होने 26 जनवरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मुजगहन थाने के अंतर्गत दो स्थानों में चाकूबाजी की घटनाएं हुई लेकिन पुलिस ने 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज ही नहीं की। पुलिस की ठोस और कड़ी कार्यवाही नही होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए है और वे लगातार अपराध को अंजाम दे रहें है, जिसके कारण आमजनता में भारी आक्रोश है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पु बंजारे ने कहा कि पुलिस की अक्षमता के कारण रायपुर जिला अब चाकूपुर कहला रहा है। बिना किसी रोकटोक के नशे की अवैध बिक्री से युवाओं में संवेदनशीलता कम हो रही है, तथा उनका सामाजिक और नैतिक संतुलन बिगडता जा रहा है, जिसके कारण अपराध में लगातार बढोतरी हो रही है और पुलिस विफल हो रही है। हथियार और नसे की सामाग्रियां जहां से मिलती है पुलिस वहां सख्त कार्यवाही करे।

कांग्रेसजनों ने मौके पर उपस्थित सीएसपी से मांग की है कि पुलिस नियमित दबिश और गश्त में बढ़ाई कर संदिग्ध लोगो पर सख्त कार्यवाही करे। जिससे असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों में खौफ उत्पन्न हो ल, ताकि रायपुर को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

मुजगहन थाना के घेराव में प्रमुख रूप से बीरगांव नगर पालिक निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, ब्लाक अध्यक्ष हिरेन्द्र देवांगन, सहदेव व्यवहार, जयंत साहू, महेंन्द्र चंद्राकर आस मोहम्मद, नरेन्द्र साहू, चंपालाल देवांगन, योगेन्द्र सोलंकी, चंद्रहास निर्मलकर, सुरेश धीवर, राजा बंजारे, राजू साहू, तीरथ यादव, धीरज जैन, लखनलाल साहू, प्रवेश पांडे, नम्मू निषाद, नंदलाल धनकर, सतीष साहू, जितेन्द्र यादव, रामेश्वर साहू, लोकेष साहू, अरविंद सिंह, मुकेश साहू, गायत्री साहू, राकेश टंडन, गोपाल बाजपेयी, प्रकाश बंदे, कृणाल सिन्हा, मनीष मानिक, जसमीत सेठी, सौरभ पलीत, परमानंद साहू, सजमन बाघ, गोपाल दीवान, लक्की धीवर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews

error: Content is protected !!