March 7, 2026

Office Address

123/A, Miranda City Likaoli
Prikano, Dope

Phone Number

+0989 7876 9865 9

+(090) 8765 86543 85

Email Address

info@example.com

example.mail@hum.com

City

गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मास-मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित…

गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मास-मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित…

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मास मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी

विज्ञापन…

हरियर एक्सप्रेस, रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में गणतंत्र दिवस दिनाक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को मास मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सबंध में छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एव विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग ने गणतंत्र दिवस दिनाक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनांक 30 जनवरी 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुका गृह एवं समस्त मास मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 2026 और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस दिनाक 30 जनवरी 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मास मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मास मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।

Share
Avatar
About Author

hariyarexpressnews